गोपालगंज: खबर गोपालगंज से है, जहां बीती रात एक बड़ा हो गया है। यहां दूल्हे की बेकाबू हुई कार मे खटिया पर सो रही महिलाओं सहित सात लोगों को कुचल दिया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच में से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं हादसे के बाद दुल्हनिया लेने जा रहा दूल्हा शादी छोड़कर फरार है।
घटना लक्ष्मीपुर गांव की है। चश्मदीद के रवि कुमार ने बताया कि लक्ष्मीपुर गांव के सलीम मियां की बेटी की शादी थी। उसकी बारात आई थी, महिलाएं दूल्हा देखने गई थी। कुछ महिलाएं वहीं खाट पर बैठी थीं। इसी दौरान बेकाबू कार ने चारपाई पर बैठी महिलाओं को रौंद दिया।कार की चपेट में 7 लोगों के आने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। जिसके बाद शादी में हड़कंप मच गया। वहीं आरोपी दूल्हा फरार चल रहा है। शादी में हुई इस घटना के बाद से खुशियां मातम में बदल गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतक महिलाओं की पहचान देवनाथ भगत की 70 वर्षीय पत्नी रामावती देवी और राजेंद्र भगत की 60 वर्षीय पत्नी ललिता देवी है। वहीं, सदर अस्पताल से जिन महिलाओं को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। उनमें रामायण भगत की पत्नी गौदी देवी, गोरख भगत की पत्नी मनोरमा देवी और हृदया भगत की पत्नी विदांती देवी शामिल हैं।