बिहार के औरंगाबाद में बु’जुर्ग की नि’र्मम ह’त्या, हो जाएंगे रों’गटे ख’ड़े

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में अंधविश्वास में हत्या का एक मामला सामने आया है। जिसमें लोगों ने एक बुजुर्ग की हत्या कर दी है। घटना औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाने के सोनटीलहा में घटित हुई है। घटना के बाद से गांव में सनसनी मच गई। ओझा गुनी के आरोप में एक वृद्ध की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के मलाह टोली गांव निवासी साधु चौधरी के रूप में की गई है। मृतक किसान था। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है।

बुजुर्ग की निर्मम हत्या

मृतक किसान के पुत्र ने बताया कि कई वर्षों से साधु चौधरी अपनी बेटी के घर सोंनटीलहा में रहकर खेती बाड़ी का काम करते थे। लेकिन देर रात गांव के ही रंजन चौधरी ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर साधु चौधरी की बेरहमी से लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इतने से भी जब जी नहीं भरा तो आंखें और हाइड्रोसिल तक भी फोड़ डाली। उसके बाद शव को फेंक आसानी से वहां से फरार हो गये।
पुलिस ने शुरू की जांच
गौरतलब है कि गांव के ही रंजन चौधरी मृतक किसान के परिवार पर ओझा गुनी का आरोप लगाते रहे हैं। इसी आरोपी में बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई और उसकी आंखें फोड़ दी गई। घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर थानाध्यक्ष गुफरान अली दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया की आरोपी रंजन चौधरी तथा परिवारवाले ताला बंद कर घर से फरार है। पुलिस लगातार उनके घर छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading