आम तोड़ने को लेकर 2 गुटों में वि’वाद: 3 घरों को किया आग के ह’वाले, 1 की मौ’त

पटना. राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के बुद्धदेव चक गांव में बगीचे से आम तोड़ने के विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक गुट के द्वारा एक युवक की जमकर पिटाई कर दिए जाने से युवक की मौत हो गई. घटना बीते देर रात की बताई जाती है. घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाते हुए आरोपियों के 3 घरों और उसके खलिहान में आग लगा दी.UP: घर में लगी आग, भाई-बहन जिंदा जले, बिहार में भी आग से 2 की मौत - India  TV Hindiइस दौरान हंगामा शांत कराने पहुंचे पुलिस टीम पर भी ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी आंशिक रूप से घायल हो गया, हंगामा बढ़ता देख फतुहा डीएसपी समेत विभिन्न थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया. वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद घर में लगे आग पर काबू पाया.हालांकि इस दौरान आरोपी मौके से फरार होने में सफल हो गए. मृतक की पहचान बुद्धदेव चक निवासी सुबोध प्रसाद के रूप में की गई है. बताया जाता है कि बीते रविवार की दोपहर अपने बगीचे से आम तोड़ने पर सुबोध प्रसाद ने विरोध किया था, जिस पर उसके ही गांव के रहने वाले रविंद्र यादव के तीन बेटों पिंटू कुमार, आशुतोष कुमार और नीपु कुमार ने जमकर उसकी पिटाई कर दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. घायल सुबोध को इलाज के लिए पटना स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading