लड़की ने प्रेमी के साथ भागकर की शादी, पुलिस को कॉल कर बोली मेरे परिवार को प’रेशान मत करिए

मुजफ्फरपुर : जिले के करजा थाना क्षेत्र में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक प्रेम प्रसंग मामले को परिजनों ने अपहरण बता कर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं परिजनों ने जिस लड़की की अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। उसी लड़की ने पुलिस को कॉल कर के बोली कि हम शादी कर लिए हैं हमारे परिवार को परेशान मत करिए।

नाबालिक जोड़ा ने प्रेम प्रसंग में भाग कर रचाई शादी, फिर बाढ़ थाना पहुंच कर  दी जानकारी - BN24Live, Bharat News, hindi samachar, hindi newsदरअसल, मामला जिले के करजा थाना क्षेत्र का है। जहां 14 अप्रैल को करजा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की रहस्यमई तरीके से गायब हो गई। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय पुलिस को एक लिखित शिकायत दी। जिसमें वैशाली जिले के संदेश कुमार और मुजफ्फरपुर के करजा इलाके के ही दिलीप साह, सोनू कुमार और रमेश ठाकुर को नामजद अभियुक्त बनाया। इस कांड में एक लग्जरी वाहन का भी नंबर डाला और युवती के परिजनों के द्वारा यह कहा गया कि इसी गाड़ी से सभी लोग आए थे और हमारी नाबालिग बच्ची को अपहरण कर ले गए है। पुलिस ने आवेदन मिलते ही जांच पड़ताल शुरू कर दी।

वहीं इसी क्रम में 16 तारीख की देर शाम लड़की ने कर्जा थानेदार राजेश कुमार राकेश को कॉल कर कही कि साहब मुझे और मेरे परिवार को परेशान मत करिए हम लोगों ने शादी रचा ली है और शादी की तस्वीर आपके सरकारी व्हाट्सएप पर भेज दी हूं। हमारे किसी भी परिवार को परेशान मत करिए यह बात सुन पुलिस भी हक्का-बक्का रह गई।

बता दें कि, जहां परिजन एक और अपहरण की बात कह रहे हैं वहीं दूसरी ओर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा निकला और लड़की ने शादी का फोटो पुलिस को भेज कर परेशान नहीं करने की बात कही। पूरे मामले पर पूछे जाने पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने कहा कि आवेदन मिलते ही जांच पड़ताल शुरू की गई है। लड़की द्वारा शादी करने के बाद पुलिस को बताई गई है। फिर भी चुकी नाबालिग लड़की की बात है तो मामला दर्ज करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दे दिया गया है। मामला दर्ज के उपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading