बेतिया:प.चम्पारण के बगहा पुलिस जिला के रामनगर में अलग अलग जगहों पर अगलगी के घटना में आधा दर्जन से अधिक घर व लाखो का सामान जलकर राख हो गए। अगलगी की यह घटना रामनगर प्रखंड के औरहिया एवं मठिया गांव की है। जहां आधा दर्जन से अधिक घर के साथ जंगल मे भी आग लग गई। औरहिया और मठिया में आग की लपटें इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए। साथ ही घर सहित लाखों की सम्पत्ति जलकर खाक हो गई।
वहीं औरहीया रामनगर की दूरी करीब 20 किलोमीटर है, जिसके कारण फायरब्रिगेड की गाड़ी भी समय पर नहीं पहुंच सकी। जब तक दमकल की गाड़ी वहां पहुंचा, तब तक कई घर जल चुके थे।
इस संबंध में रामनगर अंचलाधिकारी विनोद मिश्र ने बताया इस अपदा में लोगों को तत्काल अपदा प्रबंधन के तहत सरकार द्वारा जो भी सहायता राशि होगी प्रत्येक घर वाले को मुआवजा दिया जाएगा। वहीं आग पर ग्रामीणों व अग्निशमन के सहयोग से काबू पा लिया गया है ।