मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप के अनुसार, यहां दो दिन पहले एक नवविवाहिता की हत्या उसके ही पति ने दहेज के लिए कर दी थी. उसका शव मंगलवार को परिजनों ने लड़के के दरवाजे पर ही जला दिया. मामला मोतीपुर थाना क्षेत्र के कुशाही गांव है.
दरअसल, मोतीपुर के कुशाही गांव कर रहने वाले आकाश का काजल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. 6 महीने पहले ही दोनों की कोर्ट मैरेज हुई थी. आरोप के मुताबिक, शादी के बाद से ही आकाश दहेज को लेकर काजल कुमारी पर दबाव बनाने लगा और प्रताड़ित करने लगा. बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष से कई बार उसकी डिमांड पूरी भी की गई, लेकिन 10 लाख और एक थार गाड़ी की मांग को लेकर आकाश लगातार मारपीट करता रहा.
इसी क्रम में बीते रविवार को आकाश अपने मित्रों के साथ आया और किचेन में काम कर रही पत्नी काजल के सीने में तीन गोली मार दी. जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इसे आरोपी फरार है. मृत लड़की के गुस्साए परिजनों ने दो दिन बाद शव का अंतिम संस्कार आरोपी पति के दरवाजे पर कर दी. लोगों ने काजल का शव आकाश के दरवाजे पर ही जला दिया.
परिजनों का कहना है कि काजल के चितास्थल को रोज उसके ससुराल वाले देखेंगे और इस वारदात को याद करेंगे. जो भी उस रास्ते से गुजरेगा, उन्हें यह पता चलता रहेगा कि इस घर में उनकी बेटी की हत्या महज 6 महीने के अंदर कर दी गई. इस घर के लोग दहेज के लिए कुछ भी कर सकते हैं.