बिहार में बुजुर्ग की पी’ट-पी’ट कर ह’त्या, 6 महिलाएं भी घा’यल

वैशाली: महनार थाना क्षेत्र के मनिकपट्टी गांव में दो पट्टेदारो के बीच हुई विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। जबकि दोनों तरफ से हुई जमकर मारपीट की घटना में 6 महिला समेत 10 लोग घायल हो गए। घटना में घायल सभी को इलाज के लिए महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

25 साल बाद पंजाब से लौटे 66 साल के बुजुर्ग ने 55 साल की पत्नी की जान ली;  बेटी की FIR पर खून सने डंडे के साथ गिरफ्तार | Bihar Village Crimeयहां से तीन लोगों को गंभीर स्थित में हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना को लेकर बताया गया कि भूमि विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। जमीन का ये विवाद उमेश साह और मृतक श्याम नंनद साह के बीच था। आरोप है कि 60 साल के बुजुर्ग श्याम नंदन साह की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। जबकि दोनों तरफ से हुई जमकर मारपीट की घटना में 10 लोग घायल हो गए।

जमीन विवाद में बुजुर्ग को पीट-पीट कर मार डाला
घटना को लेकर बताया गया कि श्यामनन्दन साह और उमेश साह के बीच पहले से ही भूमि विवाद चला आ रहा है। इसी को लेकर गुरुवार को कहासुनी हुई। इसके बाद विवाद ने गंभीर रुख अख्तियार कर लिया। दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने बुजुर्ग श्याम नंदन साह को पकड़ लिया और उन्हें बुरी तरह से पीटा। इसी के चलते उनकी मौत हो गई। उधर घटना की सूचना मिलने पर महनार एसडीपीओ प्रत्यूष कुमार और थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की।
पुलिस ने मौके से दो लोगो को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा दिया गया। महनार पुलिस ने बताया कि दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जबकि दोनों पक्ष के बाकी सभी लोग फरार हैं। वहीं मृतक की भतीजी बेबी कुमारी ने बताया कि आरोपी दरवाजे पर लाठी डंडे से लैस हो कर आए थे और उन्होंने जमकर मारपीट की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading