पटना: बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे और आरजेडी विधायक चेतन आनंद की पटना में धूमधाम से सगाई हुई। राजधानी के विश्वनाथ फार्म हाउस में चेतन आनंद ने अपनी होने वाली दुल्हनिया आयुषी सिंह को अंगूठी पहनाई। रिंग सेरेमनी का पूरा कार्यक्रम फूलों से सजी नाव पर हुआ। इस दौरान चेतन आनंद और आयुषी सिंह बेहद खुश नजर आए। चेतन और आयुषी की सगाई में बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत उनकी कैबिनेट में शामिल कई दिग्गजों ने शिरकत की। देखिए पटना में हुए सगाई समारोह की खास तस्वीरें।
शिवहर से विधायक चेतन आनंद सगाई के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने सोमवार को पटना में भव्य समारोह के दौरान आयुषी सिंह को अंगूठी पहनाई। पटना के विश्वनाथ फॉर्म में उनकी सगाई हुई। अब दोनों की शादी को लेकर तैयारी जोरों से चल रही है।
