मुजफ्फरपुर-मोतिहारी में NIA की रेड से पहले ब्ला’स्ट से थ’र्राया नवादा

नवादा: बिहार में मंगलवार की सुबह सुबह NIA ने मोतिहारी और मुजफ्फरपुर में छापेमारी शुरू दी। लेकिन उससे पहले सोमवार की रात नवादा को एक धमाके ने थर्रा कर रख दिया। नवादा के एक घर में सोमवार की देर रात जोरदार ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा इलाका थर्रा गया। हाल ये था कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। ये ब्लास्ट कितना जोरदार था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर का एक हिस्सा उड़ कर कई मीटर दूर जा गिरा। घर के दो तरफ की दीवारें कहां गई, ये पता ही नहीं चला। इस धमाके के बाद पुलिस अपनी जांच कर रही है।

nawada blastब्लास्ट से थर्राया नवादा, घर तबाह

नवादा में हुए इस धमाके में किसी की जान नहीं गई। लेकिन घर का एक हिस्सा तबाह बर्बाद हो गया। ये ब्लास्ट शहर के वार्ड नंबर 18 स्थित गोंदापुर मोहल्ले में बीती रात हुआ। कहा जा रहा है कि ब्लास्ट के वक्त घर में कोई नहीं था। वहां रहने वाले लोग एक शादी समारोह में गए हुए थे, उसी दौरान ये धमाका हुआ। घर के मालिक रफीक आलम ने बताया कि इस मकान को उन्होंने किराया पर लगा रखा है।

उनके मुताबिक किराएदार एक शादी समारोह में गए हुए थे। रफीक के मुताबितक धमाका कैसे हुआ ये पता नहीं चला। आस पास के लोग सिलेंडर फटने की बात बता रहे हैं। लेकिन घर की हालत इसकी गवाही नहीं दे रही। ये बड़ी दरगाह का इलाका पड़ता है और इस इलाके में धमाका होने के बाद पूरी तरह हड़कंप मच गया। इस केस की जांच सदर डीएसपी खुद कर रहे हैं।।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.