छपरा: सारण जिले में एक दलित बच्ची से दुष्कर्म की शर्मनाक खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार सारण जिला के मकेर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से जलावन के लिए लकड़ी लाने के लिए बगीचे गई , जहां मनचले युवकों ने अपने कब्जे में लेकर बच्ची से बारी बारी दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के संबंध में बच्ची के परिजनों ने बताया कि बच्ची घर से जलावन के लिए लकड़ी लाने गांव के ही एक बगीचे की और गई थी। वापस घर लौटने के क्रम में एक पुलिया के निकट दुसरे गांव के दो युवकों ने जबर्दस्ती उसे पकड़ लिया और मुंह बांधने के बाद उसे पुलिया के निचे लेकर गये जहां दोनों युवकों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद डरा धमकाकर दोनों युवक मौके से भाग गए।
जिसके बाद पीड़िता डरी सहमी घर पहुंच परिवारजनों को घटना के संबंध में बताया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में मकेर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपी मकेर थाना के फुलवरिया गांव के बताए गए हैं।