पूर्णिया: नदी में डूबने से दो सगे भाई की मौ’त, पैर फिसलने से हा’दसा

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया अंतर्गत बायसी थाना इलाके में दो भाइयों की परमान नदी में डूबकर मौत हो गई. नगर पंचायत कमरगंज के वार्ड नंबर छह निवासी दो भाई सैफ और चांद खेलने के लिए बोलकर घर से निकला. वहां से फिर नदी किनारे स्नान करने चला गया. तभी नदी में स्नान करने के क्रम में पैर फिसला और गहरे पानी में चला गया. तभी दोनों की नदी में डूबने से मौत हो गई है. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया. पुलिस मौके पर पहुंचकर एक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जबकि दूसरे की लाश अभी तक स्थानीय लोगों और एनडीआरएफ की टीम को नहीं मिली है.

दो भाइयों की नदी में डूबने से मौत

पूर्णिया में बायसी थाना अंतर्गत कमरगंज इलाके में परासन नदी में स्नान करने गए दो सगे भाइयों की नदी में डूबकर मौत हो गई. मृतकों की पहचान सेफ अली 14 वर्ष और दूसरा चांद बाबू 12 वर्ष के रूप में हुई है. मृतक के पिता नुरेज आलम ने बताया कि दोनो भाई साइकिल से खेलने के लिए घर से निकले थे. गांव के और बच्चों के साथ ही खेलते खेलते नदी में नहाने चले गए. इसी दौरान गहरे पानी में पैर फिसल जाने से दोनों बच्चों की नदी में डूबकर मौत हो गई.

ग्रामीणों ने एक शव को निकाला बाहर

दोनों बच्चों के नदी में डूबने के बाद ग्रामीणों के माध्यम से काफी खोजबीन की गई. काफी समय बीतने के बाद एक भाई का शव नदी से बरामद हुआ. जबकि दूसरे की खोजबीन में स्थानीय लोग और एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है. मृतक के पिता ने बताया कि दो पुत्र और दो पुत्री है. दोनों लड़के ईद की छुट्टी में हॉस्टल से घर में आये हुए थे. जबकि इस पूरे मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.