नालंदा : नालंदा के मंदिर में घुसकर गलत हरकत करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं। नालंदा पुलिस ने बताया कि हिलसा अनुमंडल के एकांगरसराय थाना इलाके से एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें मंदिर में एक युवक अभद्र हरकत करता हुआ पाया गया। वहीं दूसरा युवक इस वीडियो को रिकॉर्ड करते हुए पाया गया। दोनों यह वीडियो वायरल कर दिया इस कारण इलाके के लोग आक्रोशित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।


वीडियो के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया
एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि एकंगरसराय थाना क्षेत्र के धुरगांव गांव का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक युवक मंदिर में अभद्र हरकत कर रहा था। दूसरा युवक वीडियो बना रहा है। एसपी का कहना है कि वीडियो के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है। उनसे मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने खास तौर पर यह लिखा है कि दोनों हिन्दु हैं। इस मामले में पुजारी ने एफआईआर करायी है। हालांकि, स्थानीय लोग कुछ और ही सच्चाई बता रहे हैं। लोगों का आरोप है कि एक तरफ पुलिस बम बनाने वाले आरोपितों को बचाने का प्रयास कर रही है। दूसरी तरफ निर्दोषों को पकड़ा जा रहा है।