खाकी वर्दी, हाथ में चुनौटी और मल रहे खैनी…, पटना में दारोगा जी का वीडियो वायरल

पटना : बिहार में दारोगा जी को खैनी का शौक पालना महंगा पड़ गया। ऑन ड्यूटी हाथों में चुनौटी लेकर खैनी मलने के चक्कर में विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर दारोगा का वीडियो वायरल होने के बाद डीएसपी ने मामले में उनके खिलाफ यह कार्रवाई की, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

पटना में ऑन ड्यूटी खैनी मलने वाले दारोगा निलंबित। जागरणदरअसल, दो-तीन दिन पहले राजेंद्र नगर टर्मिनल में कार्यरत बुकिंग क्लर्क बबीता कुमारी और उनके कार्यालय कर्मियों में किसी बात को लेकर नोकझोंक की घटना सामने आई। मामले की सूचना पर राजेंद्र नगर टर्मिनल जीआरपी में तैनात दारोगा नंदकिशोर प्रसाद मौके पर पहुंचे।

इस दौरान दारोगा हाथों में चुनौटी लेकर खैनी मलते फुल स्वैग में दिखे। दारोगा नंदकिशोर प्रसाद खैनी मलते हुए ही दोनों पक्षों से बातें कर रहे थे और मामला शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। तभी किसी ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। डीएसपी सुशांत कुमार चंचल तक मामला पहुंच गया। डीएसपी ने जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में आरोप सत्य पाया गया, जिसके बाद दारोगा को निलंबित कर दिया। अब इस कार्रवाई के बाद खैनी प्रेमी दूसरे पुलिस अधिकारी चिंता में हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading