बिहार के जर्दालू का स्वाद चखेंगे अमेरिका, आस्ट्रेलिया के लोग… इसके स्वाद की तो दुनिया दीवानी

भागलपुर: बिहार के स्वादिष्ट जर्दालू आम का स्वाद अब अमेरिका और आस्ट्रेलिया के लोग भी चखेंगे। निर्यात करने के लिए बजाप्ता भागलपुर के आम किसानों को प्रशिक्षण के लिए महाराष्ट्र भेजने की तैयारी चल रही है। भागलपुर के कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले साल भागलपुर से जदार्लू आम तीन देशों में निर्यात किया गया था। इसमें इंगलैंड, बेल्जियम और बहरीन शामिल था। इस साल अमेरिका और आस्ट्रेलिया भी भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए भागलपुर के आम किसानों को महाराष्ट्र में प्रशिक्षित किया जाएगा। किसानों का एक जत्था जल्द ही महाराष्ट्र के रत्नागिरी जाएगा जहां हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट में किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

jardalu mangoकिसानों को जर्दालु आम की खेती की ट्रेनिंग मिलेगी

उन्होंने बताया कि यहां के 50 किसानों को प्रशिक्षित करने की योजना है, लेकिन इस बार आठ किसानों का चयन किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान किसान आम की शॉटिर्ंग, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, वॉशिंग के अलावा वैल्यू एडिशन का भी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके अलावा इन किसानों को आम से दूसरे उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके पहले भी महाराष्ट्र के जलगांव में 30 किसान प्रशिक्षित होकर लौटे हैं।
एक पैक हाउस बन कर तैयार
उन्होंने बताया कि जिले के कहलगांव में एक पैक हाउस बनकर लगभग तैयार है, जबकि सुल्तानगंज में दूसरे पैक हाउस की मंजूरी मिल गई। उद्यान विभाग के एक अधिकारी का मानना है कि किसान आम का उत्पादन तो कर लेते हैं, लेकिन निर्यात के लिए उनके पास जानकारी नहीं रहती है। इस साल नौ से 10 टन आम के निर्यात का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि किसान भी अपने उत्पादों को विदेश भेजने को लेकर उत्साहित हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.