पटना में अ’पराधियों ने दो यु’वकों को गो’लियों से भूना, एक की मौ’त दूसरे की हा’लत गं’भीर

पटना: पटना सिटी के व्यवहार न्यायालय के पास बुधवार की रात बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों को गोलियों से भून डाला। इस घटना में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान गुड़ की मंडी निवासी राजा महतो के रूप में की गई है जबकि दूसरे युवक का इलाज  निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।

पटना में सरेआम युवक की हत्या, कोर्ट के पास गोलियों से भूना, अस्पताल में हुई  मौत - – News18 हिंदी

चाय पीने के क्रम में मारी गोली 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि बुधवार की रात गुड़ की मंडी निवासी 22 वर्षीय राजा महतो अपने एक दोस्त के साथ चाय पीने के लिए व्यवहार न्यायालय के पास पहुंचा। तभी अचानक दो अपराधी बाइक से वहां पहुंचे और चाय पी रहे दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। इस घटना में राजा महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस 
घटना होते ही बाद वहां कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना आलमगंज थाने को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने अग्रतर कार्रवाई करते हुए मृतक राजा महतो के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फिलहाल घायल का इलाज पास के एक नर्सिंग होम में चल रहा है।


घटना का कारण स्पष्ट नहीं
घटना के संबंध में आलमगंज थानाध्यक्ष का कहना है कि छे पीने रहे दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना का क्या कारण है फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालते हुए  पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading