तेजस्वी यादव पर हमलावर हुए मुकेश सहनी, बोले- बिना संघर्ष मिली विरासत, जिसे जनता चाहेगी वही बनेगा ‘मुखिया’

पटना : विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के संस्थापक अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि आज के दौर में पावर और पैसा बहुत जरूरी है। इसके साथ ही संघर्ष भी उतना ही जरूरी है। लेकिन, राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बिना कोई संघर्ष किए ही विरासत मिल गई।सहनी बुधवार को मुजफ्फरपुर के कथैया गांव में आयोजित हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र महायज्ञ श्रीमद् भागवत कथा में भाग लेने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। सहनी ने कहा कि आजादी के बाद भी हमें हमारा हक नहीं मिला, जबकि संविधान में हमें वोट अधिकार मिला है। पहले राजा के घर ही राजा जन्म लेता था, लेकिन आज जिसे जनता चाहेगी वही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री बनेगा।तेजस्वी यादव पर हमलावर हुए मुकेश सहनी, बोले- बिना संघर्ष मिली विरासत

उन्होंने कहा कि आज निषादों को कई राज्यों में आरक्षण मिल रहा है, लेकिन बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में नहीं मिल रहा। यह अधिकार हमें संघर्ष करके ही मिल सकता है।सहनी ने कहा कि जब लालू प्रसाद, नीतीश कुमार, रामविलास पासवान, मुलायम सिंह यादव पावर में आए मुख्यमंत्री बने तो अपने समाज के लिए काम किया। उन्हें अधिकार दिया। जब हमारी मदद से बिहार में कोई मुख्यमंत्री बन सकता है तो हमारे समाज का व्यक्ति क्यों नहीं बन सकता है। आज हमारे चार विधायक जीते कल हमारे 40 विधायक भी हो सकते हैं।

आनंद मोहन को बरी करना सरकार का निर्णय : देवज्योति

विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवज्योति ने कहा है कि आनंद मोहन सिंह को सजा से बरी करना, राज्य सरकार का निर्णय है। अभी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी राज्य से बाहर हैं। उनके लौटने के बाद पार्टी इस बारे में निर्णय लेगी कि सरकार के इस निर्णय पर पार्टी का क्या कदम होगा। देव ज्योति ने कहा कि वीआइपी पार्टी की नींव ही गरीबों, दलितों, शोषितों के विश्वास और समर्थन पर टिकी है, हमारे आदर्श बाबा साहब डॉ. बाबा साहब आंबेडकर हैं, वीरांगना फूलन देवी हैं, जिन्होंने समाज में गरीबों और दलितों के प्रति हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading