पांच धुर जमीन के वि’वाद में महिला की ह’त्या, पति को बचाने गई पत्नी को बे’होश होने तक पी’टा

बेतिया: बेतिया में महज पांच धुर जमीन के लिए एक महिला की पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज होने से पहले महिला ने दम तोड़ दिया।

बेतिया में पांच धुर जमीन के विवाद में महिला की हत्याघटना मझौलिया थाना क्षेत्र की अहवर कुड़िया पंचायत के वार्ड संख्या तीन की है। मृत महिला की पहचान रामलगन शर्मा की पत्नी शिवमती देवी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। मारपीट में घायल महिला को जख्मी में हालत में उपचार के लिए मझौलिया सीएचसी में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल में रेफर कर दिया।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाने के दौरान रास्ते में महिला की मौत हो गई। अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के नाका थाना प्रभारी श्याम किशोर प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।

लाठी-डंडे लेकर आए बदमाश पीटने लगे

मृतका के पति रामलगन शर्मा ने बताया कि गांव के ही किशोरी शर्मा से पांच धुर जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वे लोग हमेशा मेरे और मेरे परिवार के लोगों को मारते-पीटते रहते हैं। इन लोगों से केस चल रहा है। किशोरी शर्मा और अन्य बुधवार की देर शाम उसके घर पर आए और लाठी-डंडे से मारने लगे। मारपीट के दौरान आरोपी पहले रामलगन शर्मा की पिटाई कर रहे थे। पति की पिटाई देखकर पत्नी बचाने आई तो सभी उसे मारने पीटने लगे। जब वह बेहोश हो गई तो आरोपी छोड़कर भाग गए।

प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने की जांच शुरू

मामले में इंस्पेक्टर सह मझौलिया थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र की अहवर कुड़िया पंचायत के वार्ड नंबर तीन में किशोरी शर्मा और रामलगन शर्मा के बीच पांच धुर जमीन के लिए पहले से विवाद चल रहा है। मारपीट में रामलगन शर्मा की पत्नी की मौत हो गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading