पटना: चचेरी बहन ने दिया धोखा, अपने बॉयफ्रेंड से करवाया रे’प

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद हलकान पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर महज 24 घंटे में ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया है. इस वारदात को अंजाम देने में नाबालिग की चचेरी बहन का ही हाथ था. आरोपी युवक पीड़िता की बहन का प्रेमी है. दोनों ने मिलकर पहले इस वारदात की प्लानिंग की और फिर घिनौने कांड को अंजाम दिया.

UP: Minor Girl Claims She Was Raped By SHO After She Went To Lodge Gang Rapeपीड़िता की मां ने पुलिस से की शिकायत

मामले की जानकारी देते हुए बाढ़ एएसपी भारत सोनी ने बताया कि नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता की मां ने बाढ़ थाने में एक लिखित आवेदन दिया था, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की एक टीम गठित की गई. पुलिस की टीम ने सभी पहलुओं पर गहन तफ्तीश की. जांच-पड़ताल और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर 24 घंटे के अंदर अभियुक्त मोहम्मद इकबाल आलम उर्फ समीर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

होटल में ले जाकर रेप

उन्होंने बताया कि जांच-पड़ताल के दौरान एक चौकाने वाला सच सामने आया कि नाबालिग बच्ची को उसकी चचेरी बहन ने ही बहला-फुसलाकर दर्जी के यहां से कपड़े लेने का बहाना बनाकर शहर के एक होटल ले गई थी. होटल में उसके बॉयफ्रेंड मोहम्मद इकबाल आलम उर्फ समीर ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इस खुलासे के बाद पीड़िता की चचेरी बहन को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है. एएसपी भारत सोनी ने पुलिस टीम की जमकर प्रशंसा भी की. उन्होंने बाढ़ के होटलों में इस तरह के कार्यों को संरक्षण मिलने पर कड़ा एक्शन लेने का भी आदेश दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading