कैमूर :बिहार के कैमूर में सड़क हादसा हुआ है. अपनी शादी का कार्ड बांटने गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. घटनाअमांव गांव की है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान रोहतास जिला के कुसमरा गांव निवासी विजय चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार चौधरी के रूप में की गई है.
28 मई को होने वाली थी शादी
घटना के संबंध में मृतक के पिता विजय चौधरी ने बताया कि बेटे की शादी का दिन तय हो गया था. उसकी शादी 28 मई को होने वाली थी. जिसको लेकर वह अपने शादी का कार्ड रिश्तेदार के यहां बांटने के लिए घर से निकला था. वह कल शाम को बाइक से निकला था. वहीं आज सुबह थाना से सूचना मिली कि बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. जिसके बाद हम लोग भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे. जहां पुलिस और परिजनों की मदद से शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.