JAP सुप्रीमो पप्पू यादव के पोस्ट पर युवक ने लिखा ‘पाकिस्तान जिं’दाबाद’, पुलिस कर रही त’लाश

पूर्णिया: फेसबुक पर पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले रॉनी ने आपत्तिजनक पोस्ट  किया है. फेसबुक पर रॉनी अहमद नाम के लड़के ने खुलेआम पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा है. आगे उसने लिखा कि अब हिंदुस्तान भी पाकिस्तान बनेगा. रॉनी ने पाकिस्तान को लेकर ये विवादित प्रतिक्रिया जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के एक पोस्ट पर दी है. यह पोस्ट करीब एक सप्ताह पुराना है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

रॉनी अहमद के विवादित पोस्ट से कोहराम

वहीं रॉनी अहमद के इस विवादित पोस्ट के बाद पोस्ट पर लोगों का रोष उबल पड़ा है. पुलिस को शिकायत मिलने के बाद युवक की तलाश की जा रही है. आपको बता दें की रॉनी अहमद नाम के युवक की फेसबुक पर 1084 फ्रेंड्स और 778 फॉलोवर्स हैं. रॉनी ने हाल में ही अतीक अहमद की मौत से जुड़ा एक विवादित पोस्ट भी किया था. वहीं इस प्रोफाइल पर जाकर कई दूसरे विवादित पोस्ट भी देखें जा सकते हैं. वहीं रॉनी का कहना है कि मेरा अकाउंट हैक कर लिया गया था. हमने ऐसा कोई कमेंट नहीं किया है. वहीं डीएसपी ने कहा कि हमारे सज्ञान में मामला आया है.

यूजर्स ने किया जमकर हमला

रॉनी ने फेसबुक पर दिए अपने एजुकेशनल प्रोफाइल में खुद को G C S S Inter college, रानीपतरा का स्टूडेंट बताया है. अपनी फेसबुक प्रोफाइल में रॉनी ने Anchit Sah High School Belouri से दसवीं की पढ़ाई पूरी करने की बात भी मेंशन की है. युवक ने खुद को पूर्णिया का रहने वाला बताया है. रॉनी ने पाकिस्तान को लेकर ये विवादित प्रतिक्रिया जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के एक पोस्ट पर दी है, जिसे पूर्णिया के रहने वाले मनोज कुमार साह नामक युवक ने पोस्ट किया था. मनोज कुमार साह ने आज 8 बजकर 19 मिनट पर 819 लोगों के व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट साझा करते हुए रॉनी की जानकारी भी दी है.

पुलिस कर रही युवक की तलाश

वहीं इस पर विश्वजीत कुमार राज नामक फेसबुक यूजर ने लिखा है कि रॉनी जिस इंडिया में रहते हो जिसका खाते हो.. और गुण पाकिताना का गा रहे हो.. तुम पढ़ें लिखे हो खुद में समझ होनी चाहिए. इसके जवाब में रॉनी ने लिखा है कि अब हिंदुस्तान भी पाकिस्तान बनेगा. वहीं ब्रजेश सिंह नामक युवक को संबोधित करते हुए रॉनी ने बेहद भद्दी बात लिखी है. वहीं पुलिस युवक की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. मगर युवक पुलिस के गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.