युवक की पी’ट-पी’टकर कर दी गई ह’त्या, चो’री करते पकड़े जाने पर लोगों की पि’टाई से मौ’त के कयास

रोहतास: रोहतास के कोचस के नगर पंचायत वार्ड संख्या 11 के विनोद राम के घर से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। शव की पहचान बगल के ही वार्ड संख्या तीन के निवासी रामायण सिंह के 20 वर्षीय बेटे विकास कुमार के रूप में हुई है।युवक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया है। लोगों ने आरोप लगाया कि विनोद राम के परिवार ने विकास की पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसके बाद फरार हो गया।

bihar hooch suspected death of 2 people in chapra suspected of drinking  spurious liquor effect on eyes of 10 people - बिहार के छपरा में 7 लोगों की  संदिग्ध मौत, ग्रामीणों कालाठी-डंडे से की गई पिटाई

थानाध्यक्ष अमोद कुमार ने बताया कि विकास कुमार का शव नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 11 स्थित विनोद कुमार राम के घर से बरामद किया गया है। शरीर पर कई जगहों पर लाठी-डंडे से पीटने के निशान मिले है। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि विकास चोरी करने के लिए घर में घुसा होगा। तभी घरवाले और आसपड़ोस के लोग उसे देख मारपीट कर उसकी हत्या कर दी हैं। यह मॉब लिंचिंग का मामला भी हो सकता है।

विनोद राम का परिवार फरार

उन्होंने बताया कि विनोद राम के घर से सभी स्वजन घर छोड़कर फरार हो गए हैं। आसपड़ोस के लोगों का कहना है कि वह चोरी करने घर में घुसा था। पकड़े जाने के बाद आस पडो़स के लोगों द्वारा उसकी पिटाई की गई। उसकी मौत कैसे हुई उसका पता नहीं चला है।

मृतक दो बार जा चुका है जेल

मृतक के भाई कृष्णा कुमार ने कहा कि मेरे भाई को जबरन घर में ले जाकर उसकी लाठी डंडे से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि विकास चोरी के आरोप में पहले दो बार जेल जा चुका है। हालांकि वह किस परिस्थितियों में घर के अंदर प्रवेश किया और कैसे उसकी मौत हुई इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading