वैशाली: प्रॉपर्टी डीलर को मा’री गो’ली, गंभीर हा’लत में अस्पताल में भर्ती

वैशाली: बिहार के वैशाली में बेख़ौफ़ अपरधियों का तांडव जारी है. हाजीपुर के सादुल्लापुर में जमीन कारोबारी पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. गोली लगने के बाद गंभीर हालत में जख्मी होने के बाद इलाज के लिए नजदीकी गणेश नर्सिंग होम में भेजा गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई.

प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

 वैशाली के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर में जमीन कारोबारी को गोली मारकर तीन अपराधी फरार हो गये. हाजीपुर के गणपति नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. जख्मी की पहचान सहदुल्लापुर निवासी विकेश कुमार (पिता स्वर्गीय दशरथ नाथ सिंह) के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक विकेश जमीन खरीद बिक्री का काम करता था. वह अपने दरवाजे पर बैठकर बातचीत कर रहा था. इसी बीच तीन लोग एक बाइक पर सवार होकर आए और विकेश कुमार को निशाना बनाकर गोली मारी. गोली जाकर सीधे उसके कमर में लगी. पीड़ित के आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि भागने के क्रम में अपराधियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग की है.

निजी नर्सिंग होम में भर्ती

स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में हाजीपुर के जौहरी बाजार स्थित गणपति नर्सिंग होम में भर्ती कराया. अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक जख्मी की गंभीर स्थिति देखते हुए आईसीयू में रखा गया है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इसके साथ ही नगर थाना और गंगा पुलिस थाना गणपति नर्सिंग होम में पहुंचकर विकेश के परिजनों का बयान भी दर्ज किया है. हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी स्पष्ट कहने से इंकार कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.