जमुई: सं’दिग्ध स्थिति में मिला शख्स का श’व, आ’त्महत्या की आ’शंका

जमुई: बिहार के जमुई में एक व्यक्ति की लाश मिली है. चंद्रमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-देवघर मुख्य मार्ग स्थित डढ़वा मोड़ पर व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने चंद्रमंडी थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की छानबीन में जुट गई है.

व्यक्ति की मिली लाश

चकाई से देवघर जाने वाले मुख्य मार्ग पर डढ़वा गांव के स्थानीय लोगों की नजर अचानक एक व्यक्ति के लाश पर पड़ी. तभी स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया. तब जाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से व्यक्ति के लाश को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही मामले की पड़ताल में जुटी है.

डेकोरेशन का करता था काम

जमुई में मुख्य मार्ग पर जिस व्यक्ति की लाश बरामद हुई है. वह पहले डेकोरेशन का काम करता था. मृतक की पहचान बांका जिला निवासी सुदीन यादव (पिता रधुनाथ यादव) ग्राम बियाही, पोस्ट एवं थाना चांदन, पंचायत सिलजौरी और के रुप में हुई है.

हत्या की आशंका के लिए जांच पड़ताल

मृतक के परिजनों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है. साथ ही पुलिस यह भी जानकारी जुटाने में लगी है कि आखिर बांका से सुधीर यादव को यहां लाकर किसने हत्या की, या फिर उसने आत्महत्या कर ली है. पुलिस को घटनास्थल से एक लावारिस बाइक भी मिला है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह बाइक भी मृतक व्यक्ति सुधीर यादव की होगी. थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.