बारातियों से भरी बस सड़क किनारे गड्ढे में प’लटी, एक की मौ’त; दो दर्जन से अधिक लोग घा’यल

लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले के सिकंदरा राजकीय पथ पर बुधवार को हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंदी गांव के पास बारातियों से भरी बस पलटकर गड्ढे में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें बारात में शामिल एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी है। इनमें बच्चें भी शामिल हैं।

कप्तान कोहली के साथ टीम इंडिया के खिलाड़ी (एपी फोटो)

बताया गया कि मंगलवार की रात पटना जिले के पुनारख थाना क्षेत्र के सरहन गांव से सूर्यवंश यादव के पुत्र की हलसी थाना क्षेत्र के बिल्ली गांव में बारात आई थी। बुधवार की सुबह बारातियों को लेकर बस वापस पटना लौट रही थी। इसी क्रम में लखीसराय सिकंदरा मुख्य राजकीय सड़क पर कैंदी गांव के समीप बस चालक ने संतुलन खो दिया। इस कारण बस सड़क किनारे गड्ढे में जाकर गिर गई।

जख्मी युवक को देखते स्थानीय लोग

बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही बारातियों में अफरातफरी मच गई। इधर, लोगों की चीख-पुकार सुन स्थानीय लोग दौड़े।हलसी पुलिस, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र कुमार राय, कैंदी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष चंदन कुमार एवं स्थानीय लोगों ने बस में फंसे बारातियों को बाहर निकाला।

बारातियों में शामिल घायल बच्चा

दो दर्जन से अधिक लोग लहूलुहान थे, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान सरहन गांव के ही मनोज यादव के पुत्र गौतम कुमार की मृत्यु हो गयी। वहीं, रणवीर कुमार, लालकुश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने की वजह से बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading