रिश्ते हुए ता’र-ता’र: महज 12 हजार रुपये के लिए बड़े भाई को पी’ट-पी’टकर मा’र डा’ला

नालंदा: जिले के अस्थावां थाना के कोनन गांव में मंगलवार की रात तकरीबन 10 बजे बकाया रुपये नहीं देने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राजेन्द्र चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र मंटू चौधरी के तौर पर हुई है। मंटू की पत्नी अमिषा कुमारी ने स्थानीय थाने में अपने देवर शंकर चौधरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

Schoolboy beaten to death with a brick in Badarpur Dead body found in  uniform - बदरपुर में स्कूली बच्चे की ईंट से पीट-पीटकर हत्या; यूनिफॉर्म में  मिला शव, केस दर्जथानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शराब मामले में मंटू चौधरी जेल जा चुका है। उसे छुड़ाने के लिए छोटे भाई शंकर चौधरी ने 12 हजार रुपये दिए थे। इसी रुपये के लेन-देन को लेकर मंगलवार की रात दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद छोटे भाई शंकर चौधरी ने लाठी से बड़े भाई के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह थाने को इस घटना की सूचना मंटू की पत्नी अमिषा कुमारी ने दी। इधर, घटना के बाद मृतक की पत्नी व उसके छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर हाल बुरा है। स्वजन व आसपास के ग्रामीण उसे समझाने में लगे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

महज 12 हजार रुपये के लिए हत्या

मृतक के पिता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि शराब मामले में मंटू जेल चला गया था। उसे छुड़ाने के लिए शंकर ने 12 हजार रुपये दिए थे। इसी रुपये की मांग को लेकर अक्सर दोनों में विवाद हो रहा था। मंगलवार की रात पैसे की मांग पर दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया और शंकर ने लाठी से उसके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.