स्पष्ट इरादे पूरे वादे… 1.78 लाख शिक्षकों की बहाली पर तेजस्वी का बड़ा बयान

पटना: बिहार में शिक्षकों बहाली को मंजूरी मिलने के साथ ही इसपर प्रतिक्रियाएं भी आ रही है. दीप्ती सीएम तेजस्वी यादव  ने इस फैसले को लेकर महागठबंधन सरकार की पीठ थपथपायी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि केंद्र या किस राज्य में एक दिन में 1 कैबिनेट में क्रमश: 1 लाख 78 हजार और 75 हजार नौकरियों को मंजूरी देकर बहाली प्रक्रिया शुरू की है?

RJD released Tejashwi Yadav mobile number said beware of fraudsters and  online fraud - राजद ने तेजस्वी यादव का मोबाइल नंबर किया जारी, कहा- सावधान  रहें

तेजस्वी यादव का शिक्षक बहाली पर बड़ा बयान

तेजस्वी ने कहा कि बिहार सरकार ने विगत महीनों में हजारों नियुक्ति पत्र वितरित करने के साथ-साथ 2.70 लाख से अधिक पदों की नियुक्ति को मंजूरी दी है. बाकी बचे पदों का सृजन और प्रक्रिया जारी है. स्पष्ट इरादे पूरे होते वादे. तेजस्वी यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि कहीं भी एक दिन में इतनी नौकरियों को मंजूरी देकर बहाली की प्रक्रिया शुरू नहीं किया गया है. इस दौरान तेजस्वी यादव ने महागठबंधन सरकार की उपलब्धि भी गिनवाई औप कहा कि सरकार ने विगत महीनों में हजारों नियुक्ति पत्र वितरित किया है. वहीं 2.70 लाख से अधिक पदों की नियुक्ति को मंजूरी भी दी है. साथ ही उन्होंने बताया कि बाकी बचे हुए पदों के सृजन की प्रक्रिया लगातार चल रही है.

तेजस्वी यादव ने किया ट्वीट

अपने ट्वीट में तेजस्वी यादव ने लिखा है स्पष्ट इरादे पूरे वादे. उन्होंने ट्वीट के जरिए बिहार में शिक्षक बहाली को मंजूरी पर खुशी जतायी है. साथ ही संभावना है कि जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. जानकारी के अनुसार सबसे पहले परीक्षा का सिलेबस तैयार होगा. वहीं शिक्षकों की बहाली बीपीएसससी से होने को लेकर अभ्यर्थी नाराज भी हैं. वहीं इस महीने के अंत तक विज्ञापन आने की उम्मीद की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.