सीतामढ़ी सड़क हा’दसे में 6 की मौ’त पर CM नीतीश ने जताया दुख, घा’यलों के उचित इलाज के निर्देश

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के डुमरा के पकड़ी में सड़क हादसे में छह लोगों की मौ’त हो गई। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है।

कप्तान कोहली के साथ टीम इंडिया के खिलाड़ी (एपी फोटो)मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। वहीं, इस हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

बता दें कि सीतामढ़ी के डुमरा के पकड़ी में सीतामढ़ी-पुपरी स्टेट हाईवे पर बुधवार शाम भीषण हादसा हो गया। एक ट्रक और ऑटो की टक्कर में छह लोगों की जान चली गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में 35 वर्षीय साहिदा खातून, 13 वर्षीय सूफियान, 14 वर्षीय आफिया, 17 वर्षीय मो. अफजल, और वर्षीय बच्ची साइका, मो. बदरे आलम की मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में दो अन्य घायलों 15 वर्षीय अल्तमस और 10 वर्षीय मो. असरफुल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.