मुजफ्फरपुर में ट्रक और आटो में टक्कर, मां-बेटी और देवर समेत चार की मौ’त

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर के धूमनगर पेट्रोल पंप के पास बुधवार दोपहर ट्रक और ऑटो में टक्कर हो गई। ऑटो और ट्रक के बीच हुई इस भीषण टक्कर में ऑटो सवार मां-बेटी और देवर समेत चार की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 10 की मौत, बिहार में भी एक्सीडेंट में सात की  गई जान - Horrific road accident in dhamtari Chhattisgarh 10 killed seven  killed in Bihar too CMघायलों को श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और एसकेएमसीएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को जैतपुर ओपी पुलिस ने पकड़कर मोतीपुर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि चालक मौके से भागने में सफल रहा।

शादी से लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, पारू थाने के ठेगपुर से शादी समारोह से एक ही परिवार के छह लोग मोरसंडी की ओर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे एसएच-86 पर धूमनगर पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी।

इन लोगों की हुई मौत

इस टक्कर में मौहजामठ पारू के महेश सहनी और गुंजा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मुरसंडी पंसलवा कांटी की राधिका देवी और उसके देवर लक्ष्मण राय को एसकेएमसीएच पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गुंजा देवी राधिका की बेटी थी।

दुर्घटना में ये लोग घायल

इस दुर्घटना में बबलू कुमार (15), दिलीप कुमार (15), पवन कुमार (10), मुसाफिर साह और मौहजामठ पारू के अखिलेश साह (30) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुसाफिर साह ऑटो का चालक बताया जाता है। पांचों घायलों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इसमें पवन और अखिलेश की स्थिति गंभीर बनी है।

पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है

घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर ऑटो को जब्त कर लिया। इसके साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए घायलों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को जैतपुर में पकड़ लिया। इस दौरान चालक भाग निकला। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। हादसे में कुल चार लोगों की मौत हुई है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading