शाही अंदाज में हुई बाहुबली आनंद मोहन के बेटे की शादी, तस्वीरें आई सामने

बिहार के बाहुबली और विवादित नेता आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की शादी बुधवार रात दून के कैनाल रोड स्थित लक्सेरिया फार्म हाउस में हुई। इस शादी में  कई बड़े नेता और कारोबारी भी शामिल हुए। बिहार के बाहुबली आनंद मोहन के बेटे की शादी डॉक्टर आयुषी सिंह से बुधवार रात बेहद निजी कार्यक्रम में हुई।

Uttarakhand:शाही अंदाज में हुई बाहुबली आनंद मोहन के बेटे की शादी, दिग्गजों  की मौजूदगी बनी चर्चा, तस्वीरें - Bihar Bahubali Anand Mohan Son Chetan Anand  Got Married In Royal ...
चेतन मोहन की शादी बेहद शाही तरीके से हुई है। इस हाई प्रोफ़ाइल शादी में फार्म हॉउस को फूलों से सजाया गया था, वहीं सुरक्षा के इंतज़ाम भी पुख्ता थे। शादी में कम से कम 300 लोगों के शामिल होने की खबर है। करीबी लोगों को ही केवल इस शादी में आने की अनुमति थी।

Uttarakhand:शाही अंदाज में हुई बाहुबली आनंद मोहन के बेटे की शादी, दिग्गजों  की मौजूदगी बनी चर्चा, तस्वीरें - Bihar Bahubali Anand Mohan Son Chetan Anand  Got Married In Royal ...

शादी के लिए लग्जरिया फार्म को फूलों से सजाया गया
आनंद मोहन के बेटे की शादी से पूर्व मित्रों की एक निजी पार्टी भी मंगलवार को ओल्ड राजपुर स्थित शहंशाही रिजार्ट में हुई थी। आनंद मोहन अपनी पत्नी लवली के साथ तीन दिन पहले ही देहरादून पहुंचे हुए हैं। बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की हल्दी की रस्म की भी बड़ी धूमधाम से मनाई गई।

Uttarakhand:शाही अंदाज में हुई बाहुबली आनंद मोहन के बेटे की शादी, दिग्गजों  की मौजूदगी बनी चर्चा, तस्वीरें - Bihar Bahubali Anand Mohan Son Chetan Anand  Got Married In Royal ...इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आईं। इसमें आनंद मोहन और उनकी पत्नी लवली अपने बहू-बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। शादी के एक कार्यक्रम के दौरान आनंद मोहन की पत्नी का नाचते हुए वीडियो भी सामने आया है। बिहार के बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की शादी में  बिहार के कई बड़े राजनेताओं के अलावा उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के मौजदू रहने की चर्चा है।

Uttarakhand:शाही अंदाज में हुई बाहुबली आनंद मोहन के बेटे की शादी, दिग्गजों  की मौजूदगी बनी चर्चा, तस्वीरें - Bihar Bahubali Anand Mohan Son Chetan Anand  Got Married In Royal ...

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading