मुजफ्फरपुर: देवरिया थाने की गश्ती गाड़ी में बुधवार रात तेज गति से जा रहे टैंकर ने ठोकर मार दी। इसमें गश्ती गाड़ी पर सवार पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। घटना देवरिया चौक स्थित एसएच-74 पर हुई है।

गश्ती गाड़ी पर एएसआई नेशार अहमद पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्ती पर निकले थे। इसी दौरान साहेबगंज की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे टैंकर ने गश्ती गाड़ी में साइड से ठोकर मार दी। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि घटना में किसी को चोट नहीं आयी। एएसआई ने बताया कि टैंकर को जब्त कर लिया गया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।