मुजफ्फरपुर: स्व सुरेश अचल की 30वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में समाजवादी कार्यकर्ता स्व सुरेश अचल की 30वी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के कई बड़े नेता सहित अन्य लोग शामिल हुए।  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बीजेपी केंद्रीय कमिटी में शामिल संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला, उन्होंने कहा कि बिहार सरकार समाज में वैमनस्यता फैलाने के उद्देश्य से जातीय जनगणना करवा रही है।

सरकार की नीति और नियति में खोट है, बाबा बागेश्वर को रोकना सनातन संस्कृति पर हमला है, जिससे कि बजरंग दल पर रोक लगाने की सरकार की मंशा उजागर हुई है।

इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व मंत्री अजीत कुमार, एमएलसी दिनेश सिंह और एमएलसी कारी सुहैब मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading