पेट डॉग की मौ’त पर पूर्व मंत्री ने निकाली श’व यात्रा, हिंदू रीति रिवाज के साथ किया अंतिम संस्कार

पूर्णिया. पूर्णिया के रुपौली की जदयू विधायक व पूर्व मंत्री बीमा भारती  के वफादार पेट डॉग कृष्णा की मौत पर शवयात्रा निकाली गई. इस शव यात्रा में पूर्व मंत्री बीमा भारती खुद शामिल हुई. साथ ही विधायक के पति अवधेश मंडल और पुत्र राजकुमार राज ने कंधा देकर भवानीपुर बाजार में शव यात्रा निकाली. इस बाबत मंत्री बीमा भारती ने अपने फेसबुक पोस्ट पर भी काफी मार्मिक पोस्ट लिखी है.

बीमा भारती बोलीं-19 साल साथ था; मेरे कृष्णा पर FIR भी हुई थी | Husband and son gave shoulder to the bier of "Krishna", said- had been together for 19 years, nominatedपूछे जाने पर विधायक बीमा भारती ने कहा कि कृष्णा यानी पेट डॉग को 2004 में उनके पति अवधेश मंडल ने लाया था. उसके बाद से कृष्णा पूरे परिवार का चहेता और वफादार बन गया था. वह हमेशा उन लोगों के साथ एक दोस्त के तरह रहता था. जहां भी वे लोग जाते थे कृष्णा साथ जाता था. उनकी वफादारी के वे लोग कायल थे.  वृद्ध होने के कारण पिछले कुछ वर्षों से कृष्णा बीमार था. उसने खाना-पीना तक छोड़ दिया था. कल कृष्णा हम सबको छोड़कर परलोक सिधार गया.

बीमा भारती ने कहा कि तब उन लोगों ने विचार किया कि कृष्णा का हिंदू रीति रिवाज के साथ शव यात्रा निकाला जाएगा और अंतिम संस्कार किया जाएगा . इसके बाद फूल मालाओं से अर्थी सजाई गई और उस पर कृष्णा के पार्थिव शरीर को रखा गया. फिर विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और पुत्र ने शव को कंधा दिया और बैंड-बाजे के साथ भवानीपुर बाजार में शव यात्रा निकाला.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading