बिहार के पटना में बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन की तैयारू पूरी हो चुकी है. 13 मई को बाबा का आगमन होगा. बाबा के स्वागत में लोग जुटे हुए हैं. पटना के थ्रेड आर्टिस्ट रमन कुमार ने बाबा का चित्र धागे से बनाया है, जो बाबा को गिफ्ट किया जाएगा. रमन कुमार पटना जिले के खगोल के रहने वाले हैं. बाबा से प्रभावित होकर उनका हंसता हुआ चित्र तैयार किया है. बाबा का ऐसा चित्र तैयार किया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है.

रमन कुमार ने बताया कि थ्रेड आर्ट के जरिए बागेश्वर बाबा का चित्र तैयार किया जा रहा है. इस आर्ट में धागों से तैयार किया जाता है. उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर के आगमन पर सभी लोगों में खुशी है. सभी लोग मदद कर रहे हैं, कोई अनाज तो कोई रुपए दे रहा है. जिसको जो समर्थ है वो कर रहा है हम कलाकार होने के नाते ये सोचे की हम थ्रेड आर्ट के माध्यम से बाबा का चित्र तैयार कर रहे है .
तस्वीर बनाने में ₹15 हजार लागत आई है. 5 मई से चित्र तैयार की जा रही है आज छठा दिन है. उन्होंने कहा कि इस तस्वीर को बनाने से पहले हमने श्री बागेश्वर बिहार फाउंडेशन के सदस्यों से बात की थी. सदस्यों ने इस आर्ट को देखकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बिल्कुल बनाएं. तस्वीर बनाने में जितना भी पैसा लगेगा फाउंडेशन के तरफ से दिया जाएगा. रमन कुमार ने बताया की आर्ट के जरिए तस्वीर तैयार कर रहे हैं, जिसकी मेहनाता और अपने कलाकारी का पैसा हम नहीं ले रहे हैं. जो लागत है फाउंडेशन के तरफ से लगाया जा रहा है. बागेश्वर बालाजी महाराज का भी तस्वीर तैयार किया जा रहा है. इसके साथ आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के गुरु जी का भी चित्र तैयार किया जा रहा है.