नीति आयोग और नये संसद भवन का बहिष्कार अं’ध-वि’रोध की राजनीति: सुशील मोदी

पटना: एक बार फिर से बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत तमाम विपक्षियों पर करारा हमला बोला है.  सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नये संसद भवन पर सवाल उठाने से पहले नीतीश कुमार बतायें कि पटना संग्रहालय का विशाल ब्रिटिशकालीन भवन रहते 1000 करोड़ की लागत से बिहार म्यूजियम और श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल के रहते बापू सभागार क्यों बनवाये गए? उन्होंने आगे कहा कि 2026 के बाद जब सांसदों की संख्या बढाने पर रोक हटेगी, तब वर्तमान संसद भवन भविष्य की जरूरत पूरी नहीं कर पाएगा. क्या भविष्य के लिए तैयारी नहीं की जानी चाहिए?

sushil modiसुशील मोदी ने कहा कि 1991 में नरसिंह राव की सरकार और बाद में यूपीए सरकार ने भी नये संसद भवन की आवश्यकता अनुभव की, लेकिन इस दिशा में पहल करने का साहस केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. उन्होंने आगे कहा कि केवल प्रधानमंत्री से द्वेष रखने के कारण विपक्ष नये संसद भवन के शुभारम्भ का अनर्गल विरोध कर रहा है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार नीति आयोग की बैठक में इसलिए नहीं जा रहे क्योंकि भाजपा से गठबंधन तोड़कर धोखा देने के कारण वे पीएम मोदी से आँखें नहीं मिला सकते.

…बिहार का भला कैसे होगा?

सुशील मोदी ने कहा कि मोदी ने कहा कि जब मुख्यमंत्री केंद्र सरकार की ओर से आहूत बैठकों में नहीं जाएँगे और प्रधानमंत्री के बिहार आने पर वे उनके स्वागत के शिष्टाचार का कर्तव्य भी नहीं निभाएँगे, तो इससे बिहार का भला कैसे होगा? उन्होंने कहा कि नीति आयोग की बैठक में 2047 के विकसित भारत के रोडमैप पर चर्चा होनी है. मुख्यमंत्री बताएँ कि क्या इस विमर्श से बिहार को बाहर रहना चाहिए? क्या 2047में भी बिहार को शेष भारत से पिछड़ा रह जाना चाहिए? सुशील मोदी ने कहा कि एक तरफ नीतीश कुमार केंद्रीय सहायता में कमी का रोना रोते हैं और दूसरी तरफ केंद्र से टकराव की राजनीति करते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.