मुजफ्फरपुर: मंगलवार को सूचना प्राप्त हुई की स्पदना माईको फाइनेंस में जिसमें 27 लाख 42 हजार की लूट कांड में शामिल अपराधी लूट में प्राप्त रकम का बंटवारा करने के लिए मिलने वाले थें। साथ ही किसी अन्य स्थानों पर अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाने एवं मादक पदार्थ की खरीद बिक्री करने की नीयत से करजा से दामोदरपुर की तरफ बेलोरो से सोनवर्षा लीची गाछी में आने वाले है। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए अपराधियों के विरूद्ध छापामारी करने हेतु पुलिस उपाधीक्षक, पश्चिमी, मुजफ्फरपुर के नेतृत्व में कोटी थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी एवं शस्त्र बल की टीम के साथ सोनवर्षा लीची गाछी में पहुँचे। जहाँ कुछ अपराधियों को संदिग्ध अवस्था में बात चीत करते पाया गया।
पुलिस बल की आहट पाकर अपराधकर्मी पास में खड़ी बेलेरो गाड़ी में बैठ कर भागने लगे। जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों की पहचान नितेश कुमार, ललीत सहनी,भरत पंडित, के रूप में हुई है। साथ ही बेलोरो से भागने वाले साथी अपराधकर्मी का नाम रशीद उर्फ डेविड, पे०-मो० अजकर सा०-ठिकड़ों, थाना-थांबी . संतोष सहनी उर्फ बैगन, पे०- नंदकिशोर सहनी, साठ अंतरार, थाना-औराई ,. कौशल दास, पे०-गिरधारी दास, सा०-अतरार थाना आई ,सुरज सिंह, पे० मनोज सिंह, सा० उफरालिया, थाना- मिनापुर, सरोज कुमार, पे० अंकित नहीं, सा०- सेखपुर दाम, थाना अहियापुर, जिला-मुजपफरपुर बताया।
गिरफ़्तार अपराधियों की तलाशी लेने पर बैग से एक किलोग्राम चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद हुए है। बरामद रुपया के संबंध में भरत पंडित से पूछने पर बताया गया कि दिनांक 05.06.23 को स्पंदना बैंक से लूटे गये रूपये में से 03 लाख 50 हजार रूपया हमें हिस्सा में मिला था। जिसमें से कुछ रूपया खर्च हो गया तथा शेष रूपया इस बैग में रखा हुआ है। गिरफ्तार किये गये नितेश कुमार, उम्र 28 वर्ष पेठ-रविन्द्र सिंह के बाये कमर से एक लोडेड देशी कट्टा एवं एक 315 बोर का जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार किये गये ललित सहनी, उम्र 24 वर्ष पे० रामबली सहनी के दाहीने कमर में खोसा हुआ एक देशी कट्टा एवं दो जिन्दा 315 कारतुस बरामद हुआ है।


