अहियापुर में कातिब समेत दो पर फा’यरिंग, गो’ली ल’गने के बाद बाइक च’लाकर खुद पहुंचे अस्पताल

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के अहियापुर में गोलीबारी की घटनाएं नहीं थम रही हैं। पुलिस की गश्ती व्यवस्था को धता बताते हुए बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार की रात मेडिकल फोरलेन संगम घाट के समीप बाइक सवार दो लोगों को गोलियों से भून दिया। इसमें न्यू जीरोमाइल के कातिब अंजनी कुमार सिंह को पेट समेत अन्य जगहों पर पांच गोलियां लगी हैं।

Firing In Lucknow After Dispute Between Two Side Ann | लखनऊ में आपसी विवाद  के बाद दबंगों ने की फायरिंग, दो घायल, मौके से फरार आरोपी

वहीं, उनके साथ बाइक पर बैठे अखाड़ाघाट नाजिरपुर के विकास कुमार सिंह को दो गोलियां मारी गई हैं। गोली लगने के बाद भी बाइक चलाते हुए अंजनी निजी अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों द्वारा उन दोनों का इलाज किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि भूमि विवाद व रंजिश में गोली मारी गई है। हालांकि, लूटपाट की आशंका की बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है। अहियापुर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि घायल का बयान दर्ज होने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

प्लाट से लौटने के दौरान मारी गोली

बताया गया कि शुक्रवार की रात 10 बजकर पांच मिनट पर अंजनी मेडिकल फोरलेन स्थित एक निजी अस्पताल से सटे अपने प्लाट पर से कुछ लोगों से बातचीत कर विकास के साथ बाइक से घर के निकले। इसके तीन मिनट बाद ही 10 बजकर आठ मिनट पर बाइक सवार बदमाशों ने दोनों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें अंजनी व विकास को गोलियां लग गई। सूचना मिलने के बाद नगर डीएसपी राघव दयाल व अहियापुर थानाध्यक्ष निजी अस्पताल पहुंचकर घायलों से पूछताछ की। चिकित्सकों द्वारा इलाज किए जाने के कारण घायलों का बयान दर्ज नहीं हो सका।

पुरानी रंजिश में हमले की आशंका

प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। वहां पर कई जगहों पर खून गिरे मिले हैं। जांच में पता चला कि कातिब का भी उसी इलाके में अस्पताल बन रहा है। आशंका जताई जा रही कि रंजिश में ही दोनों को निशाना बनाया गया हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading