भोजपुर में युवक को दि’नदहाड़े मा’री गो’ली, बस स्टैंड के समीप अ’पराधियों ने किया ह’मला

भोजपुर: भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत सहार बस स्टैंड के समीप शनिवार की दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

Arrah News भोजपुर में युवक को दिनदहाड़े मारी गोली बस स्टैंड के समीप  अपराधियों ने किया हमला; हालत गंभीर - Young man shot near the bus stand in  Bhojpurयुवक की पहचान सहार के कोरनडीहरी गांव निवासी विनोद पासवान के 20 साल के पुत्र प्रिंस कुमार के रुप में की गई है। उसके सीना और गर्दन के भाग में गोली लगी है। सहार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया गया है। सहार थानाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि हमलावर एक बाइक पर दो की संख्या में थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। घटना के समय प्रिंस घर से बाल कटवाने के लिए साथी के साथ सहार बस स्टैंड के पास आया हुआ था।

उसी दौरान बाइक से आए हथियारबंद तत्वों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। वारदात के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में इलाज के लिए सहार पीएचसी लाया गया। बाद में डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। एक दिन पूर्व उपनाम पुकारे जाने को लेकर दो पक्षों के बीच वाद-विवाद होने की बात सामने आ रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.