पहले खूब श’राब पि’लाई, मौ’त के बाद दो मंजिलें मकान से फें’का श’व….

भागलपुर: पुलिस जिला नवगछिया थाना क्षेत्र एनएच-31 प्रेसीडेंसी स्कूल के ठीक सामने नवादा मिल्की के रहने वाले योगी यादव के पुत्र कुंदन यादव का शव बरामद हुआ। स्वजन को इसकी सूचना मंगलवार की सुबह मोबाइल के जरिए मिली। आनन-फानन में परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने कुंदन कुमार का शव जमीन पर पड़ा देखा।मृतक के छोटे भाई छोटू यादव ने बताया कि जिस बिल्डिंग से मेरा भाई गिरा है, वहां पर तीन-चार युवक रहते हैं। इस मकान में रह रहे श्रवण यादव के अलावा अन्य और चार लोगों ने मिलकर भाई को शराब पिलाकर मार डाला। इसके बाद उसे छत से फेंक दिया। पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।

वहीं, पुलिस के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि पुलिस अपना काम कर रही है। जल्द अपराधियों को पकड़ कर कानून सम्मत कार्रवाई करेगी। काफी समझाने बुझाने पर सड़क जाम हटाकर आवागमन को चालू किया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading