जमुई : जमुई के भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि जिले के एनएच-333 पर सोनो धर्म कांटा के करीब भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। घटना में भाजपा जिलाध्यक्ष को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह खबर अभी अपडेट की जा रही है, आगे जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ….




