जुलाई में हो रहे ये बड़े बदलाव, आप पर डालेंगे प्रभाव

जून का महीना समाप्ति की ओर है. तीन-चार दिन शेष हैं. उसके बाद जुलाई का नया महीना शुरू हो जाएगा, जो अपने साथ काफी बदलाव लेकर आएगा. ये बदलाव दैनिक जीवन के होंगे, जो आमजन पर प्रभाव डालेंगे. बता दें, जुलाई महीने के पहले दिन से ही ये बदलाव कारगर होंगे. जानकारी के मुताबिक रसोई गैस से लेकर सीएनजी, पीएनजी के दामों में बदलाव होंगे. वहीं, इनकम टैक्स फाइल करने की लास्ट डेट भी शामिल है.

Rupee Gains 3 Paisa; Settles At 72.93 Against Dollarएलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव
सरकारी कंपनियां महीने के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के दामों को संशोधित करती हैं. कंपनियां या तो दाम बढ़ाती हैं या फिर घटाती हैं. जुलाई महीने की पहली तारीख को भी गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव देखने को मिलेंगे. जानकारी के मुताबिक अप्रैल और मई के महीने में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम किए गए थे. वहीं, 14 किग्रा. वाले सिलेंडर के दाम जस के तस बने हुए हैं. इस बार ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत घट सकती है.

क्रेडिट कार्ड यूज करने पर लगेगा टीडीएस
अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक विदेश में क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करने पर टीडीएस वसूलने की तैयारी है. ये टीडीएस 1 जुलाई से वसूला जाएगा. बता दें, 7 लाख से ज्यादा की रकम खर्च करने पर बैंक 20 प्रतिशत तक टीडीएस चार्ज लेंगे. वहीं, सूत्रों से पता चला है कि एजूकेशन और इलाज के लिए यह टीडीएस 5 फीसदी रहेगा.सीएनजी और पीएनजी गैस के दामों में बदलाव
गैस सिलेंडर के दामों की तरह सीएनजी और पीएनजी गैस की कीमतें भी बदलती हैं. हर महीने ये दाम बदलते हैं. राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली और मायानगरी मुंबई में कंपनियां गैस के दाम अपडेट करती हैं.

इनकम टैक्स फाइल करने की लास्ट डेट
कमाई करने वाला हर टैक्सपेयर्स इनकम टैक्स फाइल करता है. नए महीने जुलाई में इनकम टैक्स फाइल करने की लास्ट डेट है. ऐसे में सभी टैक्सपेयर्स को हर हाल में 31 जुलाई तक आईटीआर फाइल करना होगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading