कोईलवर पुल से सोन नदी में गिरे चालक का श’व ब’रामद,खनन विभाग के जवानों पर लगाया नी’चे गि’राने का आ’रोप

भोजपुर: भोजपुर जिले के आरा-पटना हाइवे पर कोईलवर सोन नदी स्थित नए सिक्स लेन पुल पर खनन विभाग की छापेमारी के दौरान सोन नदी में गिरे चालक का शव मंगलवार की सुबह बरामद कर लिया गया। मृतक 32 वर्षीय पिंटू यादव पटना जिला के विक्रम थाना क्षेत्र के नगहर टोला गांव निवासी यमुना यादव के पुत्र थे। वे पेशे से ट्रक ड्राइवर थे।

कोईलवर पुल से सोन नदी में गिरे चालक का शव बरामद, स्वजनों ने खनन विभाग के जवानों पर लगाया नीचे गिराने का आरोपखनन विभाग के जवानों पर लगा पिंटू को पुल से धक्‍का देने का आरोप

मृत चालक के स्वजन खनन विभाग के जवानों पर पुल से नीचे धक्का देकर फेंकने का आरोप लगाया है। जबकि, पुलिस के अनुसार खनन विभाग की छापेमारी के दौरान भागने के क्रम में यह हादसा हुआ है। इधर, इस घटना के बाद ट्रक चालकों और स्वजनों में आक्रोश भड़क उठा। इसके बाद उन्होंने कोईलवर सिक्स लेन पुल को जाम कर दिया। सड़क जाम किए जाने के कारण पुल पर परिचालन अवरूद्ध हो गया है। पुल पर सारे ट्रक खड़े हैं। सड़क जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।खनन विभाग की छापेमारी के दौरान गिर गया था चालक

चालक पिंटू कुमार सोमवार की रात करीब दस बजे बालू घाट से ट्रक पर बालू लोड कर मधुबनी के लिए जा रहा था। इस दौरान कोईलवर सिक्स लेन पुल पर खनन विभाग की टीम चेकिंग के दौरान ट्रकों को रुकवाने की कोशिश की। इसके बाद टीम को देख ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग रहा था। वह पुल के डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर कूदकर भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान खनन विभाग की टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। ठीक उसी दौरान वह सोन नदी में जा गिरा। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा रात से ही उसकी लगातार तलाश की जा रही थी।जेल जाने के डर से तेजी से भाग रहा था पिंटू

ट्रक चालकों ने बताया कि जब खनन विभाग वालों ने उसे पकड़ने को दौड़ाया, तभी वह अपनी जान बचाने और जेल जाने के डर से ट्रक से उतरकर डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर भाग रहा था। सैफ जवान द्वारा उसे पकड़ने की कोशिश की गई। ठीक उसी दौरान उनके हाथों से धक्का लगने से वह पुल में जा गिरा। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा सोन नदी में काफी खोजबीन की गई, लेकिन रात में वह नहीं मिल पाया।

खोजबीन के बाद पिंटू का शव बरामद हुआ

मंगलवार की सुबह पुनः खोजबीन के दौरान उसका शव बरामद किया गया। इधर, थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेजा जा रहा है। इस दौरान आक्रोशित ट्रकों के चालकों ने दोनों लेन पर गाड़ियों को रोककर आवागमन बाधित कर दिया है। कई गाड़ियों के हवा को भी खोल दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.