गो’ली से खु’द को उ’ड़ाया.. 30 दिन पहले हुई थी शादी.. हो’टल में मिला 2 क’ट्टा और 50 का’रतूस

पटना: राजधानी पटना के दानापुर खगौल स्थित होटल में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पर पहुंची खगौल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने कमरे से से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा 9 एमएम के 40 कारतूस और 315 बोर के 10 जिंदा कारतूस को पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की पहचान बिहटा के जिनपुरा निवासी सुमित कुमार के रूप में की गई है.

Thumbnail imageशादी के 9 दिन बाद अपहरण

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक सुमित कुमार की शादी 7 मई को पटना के दुल्हिन बाजार स्थित उलार सूर्य मंदिर में हुई थी. शादी के 9 दिन के बाद से ही मृतक सुमित कुमार अपने घर से लापता था. परिजनों ने 26 मई को बिहटा थाने में एक अपहरण का मामला भी दर्ज कराया गया था. सोमवार को दानापुर के खगौल स्थित एक निजी होटल से उसका शव बरामद किया गया है.

मृतक के पास से दो कट्टा बरामद

घटना के संबंध में खगौल थानाध्यक्ष फुल देव चौधरी ने बताया कि रविवार की देर रात वह खगोल स्थित एक होटल का कमरा नंबर 306 बुक किया था. सोमवार की सुबह कमरे में ही उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने कहा कि मृतक के पास से 2 कट्टा भी बरामद हुआ है. पुलिस घटनास्थल पर एसएफएल टीम को बुलाकर मामले की छानबीन कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading