लव, से’क्स और धो’खा! दूसरा वाला भी निकला ची’टर, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर : लव, सेक्स और धोखे की कहानी बिहार के मुजफ्फरपुर से आई है। सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की घटना है। पीड़ित महिला ने एक शख्स पर यौन शोषण करने और 50 हजार रुपए लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। इस बाबत पीड़िता ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि महिला ने अपने परिचित युवक से मंदिर में शादी की थी। जिस पर आरोप लगाया गया है, वो महिला का दूसरा पति है।

Embarrassing: girl became pregnant due to rape panchayat fixed price to save accused from legal action - शर्मनाकः दुष्कर्म से युवती हुई गर्भवती, आरोपी को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए ...महिला का दूसरा पति है आरोपी

इस महिला की कहानी सुनने के बाद सदर थाना पुलिस से इंसाफ का आश्वासन मिला है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी पहली शादी ठीक नहीं चली और टूट गई। उसके पहले पति ने छोड़ दिया था। जिसके बाद वो इस शख्स के संपर्क में आ गई। कुछ दिनों तक ऐसे ही मेल-मुलाकातों का दौर चला। फिर उसने शादी के लिए प्रपोज किया। बाद में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली।
लोन का का पैसा लेकर फरार

महिला के मुताबिक शादी के बाद वो अपने मायके में ही रह रही थी। सबकुछ ठीकठाक चल रहा था। इस बीच उसके (महिला) के नाम पर बैंक से 50 हजार रुपए का उसने लोन ले लिया। रुपए मिलने के बाद वो पूरा पैसा लेकर फरार हो गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चल रहा। अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर रखा है। बार-बार कॉल करने के फोन लगातार बंद आ रहा है।

अब आरोपी को खोज रही पुलिस

पुलिस थाने में महिला ने यौन शोषण करने के लिए मंदिर में शादी करने और फर्जीवाड़ा कर उसके बैंक से रुपए निकालने का आरोप लगाया है। अब पुलिस आरोपी को खोज रही है। इस मामले में सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading