पटना समेत अन्य हिस्सों में आज भी होंगे मेघ मेहरबान; 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

पटना : राजधानी समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में बारिश के कारण मौसम सुहाना बना रहा। अगले 24 घंटों के दौरान पटना और इसके आसपास इलाकों में हल्की वर्षा, जबकि मधुबनी, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर 15-20 किमी प्रतिघंटा व झोंके के साथ 30 किमी प्रतिघंटा हवा चलने के आसार है। राजधानी पटना में बुधवार को 3.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इधर, भागलपुर में भी गुरुवार को बारिश होने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज आसमान में अधिकांशत: बादल छाए रह सकते हैं। पूर्वी उत्तरी हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.