मोतिहारी: अनियंत्रित बाइक की च’पेट में आने से पिता की मौ’त, पुत्र ज’ख्मी

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित बाइक ने सड़क पार कर रहे पिता पुत्र को टक्कर मार दी. इस घटना मे पिता की मौत हो गई. वहीं पुत्र घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने बाइक चालक को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना छ्तौनी थाना क्षेत्र के एनएच 28 बड़ा के बगल में बड़ा बरियारपुर रहमानियां हॉस्पिटल के पास की है.

Thumbnail imageबेटे के साथ सामान लेकर जा रहे थे घर

मिली जानकारी के अनुसार छ्तौनी थाना क्षेत्र के बड़ा बरियारपुर निवासी 45 वर्षीय रहमत मियां दुकान से सामान लेकर बेटा के साथ घर आ रहे थे. घर जाने के लिए सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने पिता पुत्र को टक्कर मार दी. जिस घटना में रहमत मियां की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई. जबकि उसके पुत्र को काफी चोट लगी है. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद से मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है. पूरे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.