जर्मनी में स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स के नायकों का पटना में स्वागत

पटना: जर्मनी में हुए स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स के नायकों का आज बुधवार को पटना में जोरदार स्वागत किया गया. पदक जीत कर लौटे बिहार के खिलाड़ियों में गजेन्द्र कुमार, सिंटू कुमार और कोच संदीप कुमार का बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा फूल माला पहना कर और गुलदश्ता भेंट कर एयरपोट पर स्वागत किया गया. बता दे कि बर्लिन जर्मनी में 7 जून से 25 जून तक आयोजित गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए बिहार के दो प्रतिभावान खिलाड़ी गजेन्द्र कुमार, एथलेटिक्स और सिन्टू कुमार, हैन्डबॉल प्रतिस्पर्धा तथा एथलेटिक टीम कोच के रूप में संदीप कुमार चुने गए थे.

Thumbnail image190 देशों के 7000 खिलाड़ी हिस्सा लिए थे

स्पेशल ओलंपिक में 190 देशों के 7000 खिलाड़ी हिस्सा लिए थे, जिसमें भारत के 200 खिलाड़ी और 60 कोच भी शामिल थे .गजेन्द्र कुमार ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक तथा शॉट पुट में कांस्य पदक जीत कर बिहार का नाम रोशन किया है. हाल ही में 2 जून को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा एक विदाई समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दिए थे. आज एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी और खिलाड़ी भी उपस्थित रहे.

पदक जीतने से खिलाड़ियों का मनोबल होता है ऊंचा

विदाई समारोह में खेल प्राधिकरण महानिदेशक रविंद्रन शंकरण ने कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले बिहार के खिलाड़ियों को सम्मान और शुभकामनाओं के साथ हम विदा करते हैं और पदक जीत कर आने पर उनका स्वागत और अभिनंदन भी करते हैं. इससे दूसरे खिलाड़ियों का भी मनोबल काफी बढ़ जाता है. स्पेशल ओलंपिक में पदक जीत कर बिहार को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों ने कहा कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तरफ से जो पहल की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.