आठवीं कक्षा का छात्र ला’पता, पुलिस ने दर्ज किया अ’पहरण का मा’मला

दरभंगा: बिहार के दरभंगा में 11 वर्षीय आठवीं कक्षा का छात्र रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया. पिता ने पहले तलाश की, लेकिन पता नहीं लगने पर थाने पहुंचे. जहां पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है. सिंहवाड़ा थाना की पुलिस बताया कि सनहपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित वार्ड 5 के रहने वाले मनोज भगत का बेटा रणधीर कुमार पिछले 26 जून से लापता है. वह कक्षा आठवीं का छात्र है.

घर के आगे खेल रहा था छात्र

रोजाना की तरह वह 26 जून की शाम 5 बजे घर के बाहर खेल रहा था, लेकिन निर्धारित समय पर वह वापस नहीं आया. काफी खोजबीन के बाद जब लापता रणधीर का कोई सुराग नहीं मिला तो रणधीर के पिता मनोज भगत ने 27 जून को सिंहवाड़ा थाना में लिखित आवेदन देते हुए पुत्र की सकुशल वापसी की गुहार प्रशासन से लगाई है. वहीं आवेदन मिलते ही सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करते हुए अनुशंधान में जुट गई है.

अनहोनी की घटना न हो जाए पुलिस से लगाई गुहार

छात्र रणधीर कुमार के पिता ने बताया कि अपने स्तर से आसपास व रिश्तेदार के यहां टेलीफोन कर खोजबीन की गई, लेकिन रणधीर का कुछ पता नहीं चला. वहीं उन्होंने कहा कि मुझे किसी पर कोई शक नहीं है, लेकिन भय है कि मेरे बेटे के साथ कोई अनहोनी घटना न हो जाए. घर से निकलने के दौरान रणधीर नीला रंग का जींस व लाल रंग का प्लेन शर्ट पहना हुआ था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading