सीवान : रेलवे कर्मचारी का मिला श’व, रिश्तेदारों ने जताई ह’त्या की आ’शंका

सीवान: बिहार के सीवान में रेलकर्मी का शव संदिग्ध हालत में मिला है. कर्मचारी रविवार की शाम करीब छह बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद रूम से घूमने निकला था. रात भर से गायब था. सुबह उसकी लाश मिली. कर्मी की हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामला दरौंदा थाना क्षेत्र का है.

रांची के नगड़ी में अलग-अलग जगहों पर दो अज्ञात शव बरामद, इलाके में फैली  सनसनी – NEWSWINGरेलवे फाटक से 100 मीटर की दूरी पर मिला शव

सिवान जिले के दरौंदा थाना के रेलवे फाटक से महज 100 मीटर की दूरी पर एनएच 531 के किनारे संदिग्ध अवस्था में गेटमैन का शव बरामद हुआ है. परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. मृतक दरौंदा-महाराजगंज में गेट नम्बर 78 पर गेटमैन के पद पर कार्यरत था. मृतक की पहचान सारण के अवतारनगर थाना क्षेत्र के छोटका झऊँआ गांव निवासी 60 वर्षीय अवधेश कुमार के रूप में हुई है.

हत्या की आशंका

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम 6 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वो रूम से घूमने निकले थे. रात होने के बाद वह घर नहीं पहुंचे. उनकी शव मिलने की सूचना सोमवार को सुबह मिली. परिजन दौड़े भागे मौके पर पहुंचे. शव देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading