शादी के महज 25 दिन के बाद दहेज के लिए न’वविवाहिता की ह’त्या, जमीन के अंदर से निकला श’व

बक्सर: मायका रोहतास जिले में, शादी हुई बक्सर जिले में और कैमूर जिले से महिला का शव बरामद हुआ है. नवविवाहिता के इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. दरअसल बीते 11 जून को इंदु कुमारी का विवाह बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में हुआ था. अभी हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि नवविवाहिता की हत्या कर शव को छिपाने के लिए जमीन के अंदर दफन कर देने की खौफनाक घटना सामने आई है.

Thumbnail image25 दिन पहले हुई थी शादी

आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज में 3 लाख रुपए और एक अपाचे बाइक की मांग कर रहे थे. दहेज नहीं मिलने के कारण दहेज लोभियों ने शादी के महज 25 दिन के अंदर ही विवाहिता की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद शव को छुपाने के लिए कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र में जमीन के अंदर बोरे में भर कर दफना दिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव के रामेश्वर चौधरी की पुत्री इंदु कुमारी की शादी बीते 11 जून को बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर गांव निवासी जोखू चौहान के पुत्र दीपक चौहान से हुई थी.

कैमूर में दफन किया शव

पुलिस के चौकीदार कमलाकांत सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही दहेज में तीन लाख रुपए और एक अपाचे बाइक की मांग कर रहा था. दहेज नहीं मिलने पर बहू की हत्या कर शव को कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के अवति गांव के बधार में जमीन के अंदर गाड़ दिया गया था. जब मायके वालों ने राजपुर थाने पर आकर शिकायत दर्ज कराई और जांच की मांग की. तब पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को कैमूर जिले नुवांव थाना क्षेत्र के आवति में जमीन के अंदर करीब 5 फिट नीचे से बरामद किया गया. जिसे बाहर निकालकर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.