न’कली दवा और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बरामद, बिहार से लेकर यूपी तक हो रही थी सप्लाई

गया: बिहार के गया में नकली दवा और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट की बरामदगी की गई है. विभिन्न कंपनियों के नाम पर नकली प्रोडक्ट्स बनाने का गोरखधंधा बड़े पैमाने पर संचालित किया जा रहा था. संबंधित कंपनी के पदाधिकारी के द्वारा इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी. जिसके बाद छापेमारी हुई और बड़ी मात्रा में नकली प्रोडक्ट को जब्त किया गया है.

Thumbnail imageमौके से एक गिरफ्तार

यहां कई कंपनियों के नकली अन्य प्रोडक्ट भी बनाए जा रहे थे. इसकी शिकायत संबंधित कंपनी के एक पदाधिकारी के द्वारा मुफस्सिल थाने में की गई थी. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और छापेमारी की. पुलिस ने मुफस्सिल थाना अंतर्गत जनकपुर मोहल्ले में छापेमारी कर बड़ी संख्या में नकली दवाएं, नकली कॉस्मेटिक की बरामदगी की है.मकान में गुप्त रूप से बनाया जा रहा था प्रोडक्ट

मुफस्सिल थाना अंतर्गत जनकपुर मोहल्ले में विजय सिंह के मकान में नकली दवा और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को तैयार किया जा रहा था. पुलिस की छापेमारी में भारी संख्या में इसकी बरामदगी हुई है. ब्यूटी प्रोडक्ट, दवा, घरेलू इस्तेमाल के सामान भारी संख्या में बरामद किए गए हैं. जो कि ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर तैयार किए जा रहे थे. इसकी कीमत लाखों में आंकी गई है. पुलिस के अनुसार एक ब्रांडेड कंपनी के पदाधिकारी मुस्तफा हुसैन के द्वारा इसकी शिकायत की गई थी.

बनारस तक हो रही थी सप्लाई

 इसकी सप्लाई बिहार के दर्जनों जिलों के अलावा बनारस तक हो रही थी. पुलिस ने फिलहाल एक को हिरासत में ले लिया है. हिरासत में लिए गए शख्स से पूछताछ हो रही है. वहीं इस तरह का अवैध गोरखधंधा चलाने वाला फरार हो गया है. इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक घर में छापेमारी कर नकली दवा और कॉस्मेटिक की बरामदगी की गई है. विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर यह तैयार किया जा रहा था. पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है. आगे की कार्रवाई हो रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.